Thursday, January 22, 2026
Thursday, January 8, 2026
Monday, January 5, 2026
सृजन सेवा संस्थान के मासिक कार्यक्रम 'लेखक से मिलिए' की १३६ वीं कड़ी
सृजन सेवा संस्थान के मासिक कार्यक्रम 'लेखक से मिलिए' की १३६ वीं कड़ी के अंतर्गत ४ जनवरी , 2026 को श्री गंगानगर में प्रबुद्ध श्रोतागण के समक्ष काव्य प्रस्तुति, अनुवाद से सम्बंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा एवं अंकशास्त्र से सम्बंधित कुछ पहलुँओं पर बातचीत का अवसर मिला/ मैं सृजन संसथान के आभारी हूँ मुझे यह सुअवसर प्रदान करने के लिये/ मीडिया के प्रति भी हार्दिक आभार शानदार कवरेज के लिए/ साथ ही प्रस्तुत हैं यादगार लम्हों के कुछ चित्र/
Friday, January 2, 2026
इतना इतराया मत करो
इतना इतराया मत करो
*********************
मुझे यह स्वीकारने में
कोई हिचक नहीं
अनगिनत तारों जैसी
तुम्हारी लहरें गिनना
मुमकिन नहीं
और उस से भी दुश्वार है
तुम्हारी गहराई की थाह पाना
पर, सागर तुम इतना इतराया मत करो
तुम रेत को अपने आवेश में
बहा ले जा सकते हो
चट्टान से लड़ने का हौसला
क्या हैं तुम में ?
सूर्य की तपन तुम्हे भी
झेलनी पड़ती है
पूरे चाँद की रात
तुम्हें भी मदहोश करती है
तुम केवल अपनी धुन के
राजा नहीं हो सकते/
रजनी छाबड़ा
Subscribe to:
Comments (Atom)





