अँधेरे कोने में
************
पिकनिक स्पॉट की चहल पहल से दूर, एक वयोवृद्ध पार्क के अँधेरे कोने में अकेला खड़ा सिगरेट के कश लगा रहा था/ उन्मुक्त अंदाज़ से धुंए के छल्ले उड़ा रहा था/ वह धूम्रपान का आनंद ले रहा था; इसी बीच जिज्ञासा से भरे, एक युवक ने हस्ताक्षेप करते हुए, पूछ ही डाला , 'आप यहाँ नितांत एकांत में , अँधेरे कोने में खड़े सिगरेट के कश क्यों लगा रहे हैं? बुजुर्ग ने उत्तर दिया , "मैं इस एकांत कोने में खड़ा होकर, सिगरेट इसलिए पी रहा हूँ , क्योंकि मैं नहीं चाहता की मेरा बेटा मुझे धूम्रपान करते हुए देखे/"
यकायक बुजुर्ग की निगाह उस युवक पर पड़ी , जोकि अपनी उँगलियों में सिगरेट पकड़े हुए था और कश लगाने को आतुर था/ बुजुर्ग ने उस से पूछा, " तुम इतने रौनक मेले से अलग थलग, खुशनुमा माहौल छोड़ कर, इस सुनसान कोने में क्या कर हो?' युवक ने उत्तर दिया, "में नहीं चाहता कि मेरे माता पिता मुझे धूम्रपान करते हुए देखें /"
@रजनी छाबड़ा