Monday, May 4, 2026

 

कॉल बेल थोड़ा बेवक़्त ही बजी थी/  उस अनामिका थोड़ी अलसाई सी आराम के मूड में थी/ रोजमर्रा  के काम  अभी निपटे  ही थे/ थोड़ा आराम करने के बाद, कुछ लिखने  पढ़ने की आदत सी थी /फ़िर भी सलीके का तक़ाज़ा यही थी कि दरवाज़ा खोल दिया जाये/

सो, अनमने अंदाज़ से ही सही, पर दरवाज़ा खोल के, एक हल्की सी मुस्कान ओढ़ के, उसे  अंदर आने के लिए कहा/

शहज़ादों जैसी कद-काठी, लम्बा ऊंचा क़द, सलीकेदार पहरान, हलके घुंघराले बाल, कुछ कुछ ज़िंदगी जैसे उलझे हुए और माथे पर एक आवारा लट/ उम्र होगी अंदाज़न 29 साल/ 

अपनी ज़िंदगी के किसी अहम मसले पर सलाह लेने आया था/ और इस उम्र में मसला तो अक्सर एक ही होता है/ इश्क़ का जाल, जिस में जाने अनजाने उलझ कर रह जाते हैं/ ख़ुद से बेख़बर, नहीं जानते कि अंजाम क्या होगा/ 

सहज को कुछ अंदाज़ था के इस अधेड़ महिला को अपनी दास्तान सुनाने के बाद, शायद कोई हल निकल पायेगा/  उसे यह भी मालूम था कि  यह महिला उस  लड़की से  बरसों से अच्छे से परिचित थी , क्योंकि वह उसकी सहेली की बेटी थी/

सहज ने कुछ झिझकते हुए , शुरुआत से आपबीती बतानी शुरू की/ बिना कुछ छुपाये, बिना लाग  लपेट के/ 


TO BE CONTINUED 

No comments:

Post a Comment