Wednesday, February 1, 2012

फैशन

फैशन

यदि 
अंग प्रदर्शन ही
फैशन है,
तो हम
बहुत अभागे हैं
जानवर
इस  दौड़  में 
हम से 
कहीं आगे हैं


रजनी छाबड़ा 

Friday, December 2, 2011

GHAR AUR MAKAAN

घर और मकान


==========
जिस शहर मैं 
मेरा घर
मेरा आब-ओ-दाना 
वही मेरे लिए 
ज़न्नत सा 
आशियाना 

जिस शहर मैं
मेरा मकान
और जीने का सामान
वहाँ सबब ज़िंदगी का
पर तन्हाई का ठिकाना


रजनी छाबड़ा 

Monday, August 8, 2011

SOUNDHEE HAWAIYEN


अब के बरस

यूं बरसा पानी

धरती की चुनर

हुई धानी



सौंधी हवाएँ

गुनगुनाने लगी

धरती और

गगन के

मिलन की कहानी





Saturday, July 30, 2011

यह कैसा सावन

यह कैसा सावन




सावन के झूलों के संग

हिलोरे लेती मैं और

मेरी सतरंगी चुनर के रंग

कहाँ खो गए



अबके क्यों बर्फ सी

जमी हैं सावन में 



एहसास भी बर्फ सी

सफ़ेद चादर ओढ़े

सो गए

Thursday, July 28, 2011

UNMUKT


झरनों की कलकल 
पाखियों का कलरव
उन्मुक्त उडान
संदली बयार
सावनी फुहार

यही तुम्हारी 
हँसीं की पहचान

मोतियों वाले घर का
दरवाज़ा खोल दो
ओढी हुई मुस्कान 
छोड़ दो 

Friday, April 29, 2011

BAL SHRMIK

वह जा रहा है,बाल श्रमिक
अधनंगे बदन पर ,लू के थपेड़े सहते
तपती सुलगती दुपहरी मैं
सिर पर उठाये ,ईंटों से भरी तगारी

सिर्फ तगारी का बोझ नहीं 
मृत आकांक्षाओं की अर्थी
निज कन्धों पर उठाये
नन्हे श्रमिक के थके थके
बोझिल कदम डगमगाए
तन मन की व्यथा किसे सुनाये

याद  आ रहा है उसे
माँ जब मजदूरी पर निकलती और 
रखती अपने सिर पर
ईंटों से भरी तगारी
साथ ही रख देती
दो ईंटें उसके सिर पर भी
जिन हालात मैं खुद जी रही थी
ढाल दिया उसी मैं बालक को भी

माँ के पथ का 
बालक नित करता अनुकरण
लीक पर चलते चालते 
खो गया कहीं मासूम बचपन
शिक्षा की डगर पर
चलने का अवसर 
मिला ही नहीं कभी
उसे तो विरासत मैं  मिली
अशिक्षा की यही कंटीली राह

आज यही राह 
ले चली उसे
अशिक्षा सने 
अँधेरे भविष्य की ओर 
खुशहाल ज़िन्दगी की भोर
होती जा रही कोसों दूर

काश! वह,रोजी रोटी की फ़िक्र के
दायरे  से निकल पाए
थोडा वक़्त खुद के लिए बचाए
जिसमे पड़ लिख कर 
संवार ले बाक़ी की उम्र

बचपन के मरने का जो दुःख 
उसने झेला
आने वाले वक़्त मैं
वह कहानी ,
उसकी संतान न दोहराए
पड़ने की उम्र मैं श्रमिक न बने
कंधे पर बस्ता उठाये
शान से पाठशाला जाये.

रजनी छाबड़ा