Monday, December 13, 2021

 कवयित्री व् अनुवादिका रजनी छाबड़ा से नीलम पारीक का संवाद

दिनांक - 15 दिसंबर 2021 बुधवार,शाम -07:00 बजे से 08:00 बजे तक

https://www.youtube.com/watch?v=lzAYR6ovtKs

आप उपरोक्त YouTube लिंक को क्लिक कर और जनसरोकार मंच टोंक 

को subscribe कर कार्यक्रम से जुड़ सकते है और अपने कमेंट भी लिख सकते हैं।

Friday, December 3, 2021

*समय से सवाल करती आस की कूंची ।

 सभी सुधि पाठकों को सूचित करते हुए हर्षित हूँ  कि मेरा तृतीय हिंदी काव्य संग्रह 'आस की कूँची ' से इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रकाशित हो चुका है; इन आशय की सूचना मुझे इंडिया नेटबुक्स के प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार जी से प्राप्त हुई/ अब लेखकीय प्रतियां मिलने के लिए प्रतीक्षाबद्ध हूँ/

 आप सब के साथ सांझा कर रही हूँ प्रख्यात कवि व् कथाकार  राजेंद्र जोशी जी के विचार मेरे इस काव्य संग्रह के बारे में / 

 

*समय से सवाल करती  आस की कूंची ।

     कविता में  समय के साथ उसका स्वरूप, कथ्य , भाषा- शैली और प्रतिबद्धता बदलाव आता रहा हैं। समय के साथ समय और समाज से भी प्रभावित होती रही है कविता, यह बदलाव उचित भी है ।
 कविता का समकालीन दौर संवाद से भरा है । इस समय की कविता  प्रभावशाली होने के कारण कविताओं में आम आदमी के साथ गहरा रिश्ता बनाती हैं ।
   कवि - कर्म कठिन होता जा रहा है । समकालीन कविता आम आदमी की वेदना को अभिव्यक्त करती है ।
      जब भी कविता में नारी विमर्श एवं उसकी वेदना की बात की जाएगी रजनी छाबड़ा की कविता की गंभीरता को रेखांकित किया जाएगा । छाबड़ा की कविताओं में सरसता है । 
     आस की कूंची की कविताओं को पढ़ते हुए उनकी काव्य क्षमता का परिचय मिलता है, वे मूलतः अग्रेंजी की कवयित्री व् अनुवादिका हैं, परन्तु हिन्दी कविता में समसामयिक विषयों को भी बेबाक़ अभिव्यक्त करने का हुनर रखती है ।
     रजनी छाबड़ा की कविता में नारी वेदनाओं की पीड़ा, रिश्तों की कसौटी, प्रेम और अपनापन का एक अनूठा संगम है । उनकी कविता परम्परा भंजक नहीं हैं । करूणा  और मूल्य उनकी इन कविताओं में विद्यमान है । माँ, बेटी-बेटा और अपनों के दृश्य इनकी कविताओं में देखकर पाठक कवि से आत्मीयता का रिश्ता बनाता है ।
    अपने शहर के प्रति अनुराग, विश्वास, रिश्ते सहेजना, आधुनिक पीढ़ी, हिम्मत और टूटते सपनों को खुशियों से भरने जैसे मूल्यों के प्रति कवयित्री का आग्रह रहा है/ कोरोना काल में शब्दों की दोस्ती के साथ जीने का सफल प्रयास कोई व्यक्ति किस तरह करता है जो अपने आप में उपलब्धि है ।
रजनी छाबड़ा की कविताएं प्रचलित फार्मूले से अलग सामने खड़ी मौत को थमने, गैरो से भी शिकायत दर्ज नहीं करती, कवयित्री बीती कहानी बनना पसंद  नहीं करती बल्कि उम्मीद का दीपक जलाती है/ सतरंगी खुशियां बिखेरतीं हैं /
 रेत की दीवार सी जिंदगी पर उनकी यह कविता हौसला देती है:
*रेत की दीवार*
जिंदगी रेत की दीवार 
जमाने में 
आँधियों की भरमार 
जाने कब ठह जाये
यह सतही दीवार
फिर भी क्यों जिंदगी से 
इतना मोह,इतना प्यार
यह बात सही है  कि हिन्दी कविता मुखर होने के साथ-साथ बहुत तेजी से प्रगतिशील सोच के साथ  अपना मुकाम बना रही है । 
  आज मैं जब इस संग्रह से गुजर रहा हूँ तो ऐसा लग रहा है, जैसे आदमी सब कुछ भूलते हुए भी खुद के भीतर लौट जाना चाहता है । तभी रजनी छाबड़ा की कविता पाठक से सवाल करती है:-
 *बेगाने*
जिन आँखों में 
तैरा करते थे सपने 
अब उन आँखों में 
बस , वीराने नज़र आते हैं 
देखते हैं जब
अतीत की तस्वीरें 
हम खुद को ही 
बेगाने नज़र आते हैं ।

इस कविता संग्रह में कवयित्री अपने अनुभवों की व्यंजना के साथ ही  इन रचनाओं में नये बिम्बों और नये प्रतीकों के कारण संप्रेषणीय की समस्या से मुक्त नज़र आती है,  इसलिए संग्रह  पाठक के साथ आत्मीयता का रिश्ता बनाता है ।
 कवयित्री  रचना प्रक्रिया में सहजता के कारण पाठकों के समक्ष विषय-वस्तु को सरलता से प्रस्तुत करती है ।
    रजनी छाबड़ा की यह कविताएं समय से सवाल करती है कि उसके दर्द को कोई तो महसूस करे। 
मैं रजनी छाबड़ा के नये कविता संग्रह के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ  ।

*राजेन्द्र जोशी*
कवि - कथाकार 
9829032181

 

Wednesday, November 10, 2021

BIO DATA OF RAJNI CHHABRA


रजनी छाबड़ा (जुलाई 3, 1955)

पत्नी : स्व. श्री सुभाष चंद्र छाबड़ा

राष्ट्रीयता : भारतीय

जन्मस्थान : देहली

सेवानिवृत व्याख्याता (अंग्रेज़ी), बहुभाषीय कवयित्री व् अनुवादिका,  गीतकार , ब्लॉगर,  व्लॉगर ,समीक्षक, Ruminations, Glimpses (U G C  Journals) की सम्पादकीय टीम सदस्य,  वर्ल्ड यूनियन ऑफ़ पोएट्स  की इंटरनेशनल डायरेक्टर 20, ग्लोबल एम्बेसडर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड पीस (I H R A C),  स्टार एम्बेसडर ऑफ़ वर्ल्ड पोइट्री, सी इ. ओ व् सस्थापक www.numeropath. com 

 प्रकाशित पुस्तकें : 4  हिंदी काव्य संग्रह :होने से न होने तक, पिघलते हिमखंड, आस की कूंची से, बात सिर्फ इतनी सी  

इंग्लिश पोइट्री: Mortgaged, A Pinch of  Salt, Fraise and Foundation 

अंकशास्त्र और नामांक -शास्त्र पर 13 पुस्तकें 

अनुदित पुस्तकें : Aspirations,  Initiation, A Night in Sunlight, Swayamprabha, Accursed, Haven to  Soul, A Handful of Hope. Merging with the Divine,  हिंदी से, Reveries पंजाबी से व् Purnmidam, Fathoming Thy Heart, Vent Your Voice, Language Fused in Blood, The Sun on Paper, In the Art Gallery of My Heart, Across the Border, Sky is the Limit,  Let the Birds Chirp, Negchar राजस्थानी से;  Faces without Traces नेपाली से  इंग्लिश लक्ष्य भाषा में अनुदित;  Lustus Epic Poetry इंग्लिश से हिंदी में अनूदित 

 मेरे २ हिंदी काव्य संग्रह 'होने से न होने तक' व् 'पिघलते हिमखंड' मैथिली और पंजाबी में व् अंग्रेज़ी काव्य संग्रह Mortgaged बांग्ला और राजस्थानी में व्  कविताएँ 11 क्षेत्रीय भाषाओँ में  अनूदित 

मेरी मातृभाषा सिराइकी में एक काव्य संग्रह 'जड़ां नाल रिश्ता'

स्थानीय, राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काव्य सम्मेलनों में भागीदारी व् 8  अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रहों में रचनाएँ सम्मिलित , 1991 से 2010 तक, आकाशवाणी, बीकानेर से निरंतर काव्य पाठ प्रसारण 

डिजिटल साहित्य में निरंतर योगदान , पोयम हन्टर्स डॉट.कॉम पर अनेकानेक कविताओं के वीडियो , किंडल बुक पब्लिशिंग से 55  इ बुक्स प्रकाशित

सम्मान : श्रीनाथद्वारा साहित्य मंडल , राष्ट्रीय स्तर सम्मान , 2001 , 

साहित्य सृजन अवार्ड, 2016  एस आर ऍम  यूनिवर्सिटी  चैन्नई , सत्यशील ज्ञानोदय द्वारा गंगा कावेरी काव्य समागम,राष्ट्रीय स्तर सम्मान , चेन्नई 2016 

प्राइड ऑफ़ वीमेन (आगमन संस्था , देहली ) 2018 , नारी गौरव सम्मान 2019 ( मेरठ से) व् स्टार एम्बेसडर ऑफ़ वर्ल्ड पोएट्री, 2019 (वर्ल्ड पोएट्री कॉन्फ्रेन्स , भटिंडा) 

टैगोर मेमोरियल अवार्ड, 2021 

अनुवाद रतन सम्मान, बी पी एल फाउंडेशन , नॉएडा, 2022 

वर्ल्ड पोएट्री कॉन्फ्रेन्स , पुणे 2024 में कवियित्री व् अनुवादिका के रूप में 

जनवरी २०२६ में श्रीगंगानगर में साहित्यिक योगदान हेतु  सृजन संस्थान द्वारा  सम्मानित 

बीकाणा रतन सम्मान मार्च,२०२६ में राव बीकाजी ,संस्थान, बीकानेर द्वारा 


You tube channel : therajni 56

You tube channel :https://www.youtube.com/@RAJNINUMEROLOGIST

You tube channel : https://www.youtube.com/@RAJNILYRICIST


फ़ोन  : 9538695141

 e mail : rajni. numerologist @ gmail.com

 

 

Sunday, November 7, 2021

Published in NAWA-I-WAQT & THE SREE NEWS in J &k


 Published in NAWA-I-WAQT & THE SREE NEWS in J &k

Sunday, October 31, 2021

Monday, October 25, 2021

LITERARY TREASURE OF MY ORIGINAL AND TRANSLATED BOOKS


  LITERARY TREASURE OF MY ORIGINAL AND TRANSLATED BOOKS

Tuesday, October 19, 2021

 

Hi, friends, sharing with you my Hindi Translation POONAM KEE RAAT, of beautiful inspirational poem FULL MOON NIGHT by S.Sundar Rajan, a reputed Poet and Photographer from Chennai. Sharing his pic as well.
Prior to it, I have translated 11 Poetry Books from Rajasthani, Punjabi and Hindi into English as target language and only three poems from English to Hindi, of my fb friend Shyamal Kumar Majumder from Bangladesh, several years ago.
Now reviving my passion for translation from English to Hindi as target language. Hope, you will love to read and I will look forward to your comments.
पूनम की रात
मंद मंद बहती, श्रेष्ठ समुद्री बयार
लहरों से हवा में निरंतर उफनती फुहार
अपनी ऐंद्रिक छुअन से लहरों को सहलाती
सहजता से लहरों को नृतन के लिए उकसाती
पर प्रतीत होती अहानिकर
लहरों के तट से टकराने से
रेत के महीन कण एकत्रित हो
बिछ जाते हैं समतल
अनमोल कालीन सरीखे
जड़े हो जिसमें सजावटी शंख
बिखरने लगते हैं मेरे संवारें हुए केश
भटकने लगता हूँ जब संग लहरों के आवेश
रेत के कण गुदगुदाते हैं मेरा वदन
साथ ही साथ बाधित करते मेरी नज़र
सूर्य पश्चिम में अस्त होने को आतुर
पूर्वी आसमां तैयार है, अग्रदूत सा
पूरे चाँद का अपने वैभव के साथ
मेरी कल्पना के दायरे से परे /
आलोकित चाँद, शालीनता ओढ़े, दबे पावँ
उभरता है, सौन्दर्य के जादू से निःशब्द करता
चमकते तारों का पहरन ओढ़े, सधी चाल से बढ़ता
रेशमी आस्मां के पार चहुँ ओर
चाँद की राहत भरी रोशनी में
रेत का कालीन सुनहरी हो जाता
कालीन पर उभरती कुछ आकृतियां
जड़े हो जैसे घर लौटते हुए घोंघे
दिन जब अस्त हो जाता
मंत्र मुग्ध सा, निहारता हूँ चमकती लहरें
यह सच है या मेरी कल्पना के घेरे
यह है एक आलौकिक अनुभव्
भूखंड के इस सौंदर्य का आस्वादन
बादल अपने आवरण में ढक लेते है कभी कभी चाँद
सागर से सोख लेते हैं, इसकी चमकार
अँधेरे में लिप्त एक गहन विस्तार
मेरे चेहरे पर छोड़ देता एक सिहरन
यह मुझे मायूस कर देता
पर अधिक देर तक नहीं
क्योंकि बादल का आवरण हट जाता है
असमर्थ है वह चाँद को अधिक देर दूर रखने में
ऐसा ही है हमारी ज़िंदगी का सफर
हम ग़ुजरते हैं सुख दुःख की राह से
अगर हम अपने उफान से, बहा ले जाये दुःख दूर
हम विजेता रहेंगे, प्रेरणा से भरपूर
@रजनी छाबडा
FULL MOON NIGHT ORIGINALLY COMPOSED IN ENGLISH BY REPUTED POET S. SUNDAR RAJAN FROM CHENNAI
FULL MOON NIGHT
Soft and sublime blows the sea breeze,
Sprinkles from the waves in the air ne'er cease,
Caressing the waves with a touch so sensuous,
Causing the waves to dance, look innocuous.
As the waves break on the shore,
Fine particles of sand it stores,
Smoothening it into a carpet, priceless,
Bejeweled with ornamental shells.
My neatly combed hair is in disarray,
As into the waves I stray.
Sand particles tickle my face,
Together, they impair my gaze.
As the sun wanes in the West,
The Eastern horizon is all dressed,
To herald the full moon in splendour,
Which ne'er can I conjure.
The resplendent moon with grace so feline,
Rises, waxing eloquence which words cannot define,
Clothed with the shining stars, well bound,
Across the silky sky all around.
In the soothing light of the moon,
The carpet of sand turn golden soon,
With designs on the sand carpet, embellished,
By homing crabs, for the day, finished.
In rapture, I watch the waves gleaming,
Is it real or am I dreaming?
It is an experience so surreal,
To drink in the beauty of this terrain.
The cloud cover envelopes the moon from sight,
Drawing out from the sea, it's light,
Leaving a vast expanse of dark space,
Sending a chill across my face.
It does leave me forlorn,
But it was not for long,
As the cloud cover gives way,
Unable to keep the moon at bay.
So too on our journey of life,
You pass through' spice and strife.
If you take it in your stride,
You are a winner, inspired.
S. Sundar Rajan