Wednesday, January 26, 2022
असहज
Tuesday, December 14, 2021
आदरणीय वरिष्ठ प्रख्यात साहित्यकार मेवाड़ रतन देवकिशन राजपुरोहित जी के विचार मेरे काव्य संग्रह ' पिघलते हिमखंड' के बारे में सभी सुधि पाठकों के साथ साझा करते हुए हर्षित हूँ/ गत रविवार , मेरे सद्य प्रकाशित काव्य संग्रह 'आस की कूंची' के लोकार्पण के अवसर पर जब आप मेरे बीकानेर स्थित निवास पर पधारे, मैंने अपने २ पूर्व प्रकाशित काव्य संग्रह ' होने से न होने तक' व् पिघलते हिमखंड भी भेंट किये/
आज 'पिघलते हिमखंड ' पर उनकी पाठकीय प्रतिक्रिया प्राप्त करना मेरा सौभाग्य है/
मेरे सामने एक पद्य की पुस्तक पिघलते हुए हिमखंड रजनी छाबड़ा की है।इसे रात्रि को ही पढ़ लिया था।पुस्तक में मार्मिकता के साथ साथ उपदेश भी गहरे तक चोट करते हैं।
काफी है शीर्षक में एक ख्वाब, खामोश लब ओर पैबंद के सहारे सब कुछ कह दिया गया है।
मन कभी कहीं नहीं टिकता।मन चलायमान है, ठीक बनजारों की तरह कभी यहां कभी वहा और कभी कहा।मन उन्मुक्त रूप से विचरण करता है तन से दूर जा कर,मन का सफर निरंतर जारी रहे इसे बहुत शानदार तरीके से परोसा गया है।
वीराना एक जबरदस्त पीड़ा है।मार्मिक है।जाने वाले जिंदगी की कैद से मुक्त हो जाते हैं।पीछे रह जाता है वीराना।जिसे तब तक जीना है निरर्थक तब तक जिंदगी की कैद से मुक्ति न मिले।बहुत खूब लिखा है।
सारी कविताओं पर कुछ कह देना पाठक के साथ अन्याय होगा वह फिर पुस्तक को पढ़ने की जहमत नहीं उठाएगा।
शानदार कृति के लिए बधाई। शुभाकांक्षि
देकिरापु
Monday, December 13, 2021
आदरणीय वरिष्ठ प्रख्यात साहित्यकार मेवाड़ रतन देवकिशन राजपुरोहित जी के विचार मेरे सद्य प्रकाशित काव्य संग्रह ' आस की कूंची' के बारे में सभी सुधि पाठकों के साथ साझा करते हुए हर्षित हूँ/
आस की कूंची से
देकिरापु
=======
रजनी छाबड़ासभी सुधि पाठकों के साथ कविता के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है और वे लंबे समय से स्वांत सुखाय लिखती रही हैं।सुनाती रही हैं और सुनती रही हैं।उनकी कविताएं ही ऐसी हैं कि उनको पढ़ना अपने आप में आनंद विभोर कर देने वाला है।यही कारण है कि उनके प्रशंसकों ने मांग की ओर उनकी तीन कृतियों का प्रकाशन हो गया।
आस की कूंची से शीर्षक कविता संग्रह पढ़ने बैठा तो पड़ता ही गया कब कितना समय बीता पता ही नहीं चला।
एक महिला की कविताओं से रूबरू होना महिला जगत की अबखाइयो और वास्तविकता के निकट जाने जैसा लगा।इनकी कविताओं में आदर,प्रेम,विछोह,नारी की दशा और दिशा का दिग्दर्शन होता है।एक महिला का नाम राजभाषा और उसका अंगूठा लगाना वास्तव में नारी की शैक्षिक स्थितियों का वर्णन है वहीं उनका बेगाने कविता में अपनी ही तस्वीरों में बेगाने नजर आना एक गहरी पीड़ा को दर्शाता है।सांस लेने में और जीने में बहुत फर्क है में उन्होंने अश्कों को पीने तक की बात कहदी याने दर्द को पी जाना।प्रकट न होने देना।वे यमराज को भी तब तक रुकने का अनुरोध अपनी कविता में करती हैं क्योंकि जिंदगी के कुछ पेचीदा काम सुलझाने हैं।
कहने को तो इस पुस्तक पर बहुत कुछ कहा जा सकता है।छोटी छोटी मार्मिक रचनाओं में इन्होंने मर्म को बहुत ही सलीके से प्रकट किया है ठीक उसी प्रकार जेसे नाविक के तीर।
कवियत्री अंग्रेजी की विदुषी हैं।अनेक कार्य इनके नाम के साथ जुड़े हुए है ऊपर से तुर्रा यह कि ये आकाशवाणी पर महिलाओं के कार्यक्रमों की बहुत लम्बे समय तक वाचक रहीं है फिर अंक ज्योतिष की भी बड़ी ज्ञाता है।कहने का तात्पर्य ये वन इन आल हैं।
रजनी छाबड़ा निरंतर कलम की कारीगरी यश अर्जित करें।
शुभाकांक्षी
देकिरापु
आस की कूंची से
देकिरापु
=======
रजनी छाबड़ा कविता के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है और वे लंबे समय से स्वांत सुखाय लिखती रही हैं।सुनाती रही हैं और सुनती रही हैं।उनकी कविताएं ही ऐसी हैं कि उनको पढ़ना अपने आप में आनंद विभोर कर देने वाला है।यही कारण है कि उनके प्रशंसकों ने मांग की ओर उनकी तीन कृतियों का प्रकाशन हो गया।
आस की कूंची से शीर्षक कविता संग्रह पड़ने बैठा तो पड़ता ही गया कब कितना समय बिता पता ही नहीं चला।
एक महिला की कविताओं से रूबरू होना महिला जगत की अबखाइयो और वास्तविकता के निकट जाने जैसा लगा।इनकी कविताओं में आदर,प्रेम,विछोह,नारी की दशा और दिशा का दिग्दर्शन होता है।एक महिला का नाम राजभाषा और उसका अंगूठा लगाना वास्तव में नारी की शैक्षिक स्थितियों का वर्णन है, वहीं उनका बेगाने कविता में अपनी ही तस्वीरों में बेगाने नजर आना एक गहरी पीड़ा को दर्शाता है।
Friday, December 3, 2021
*समय से सवाल करती आस की कूंची ।
सभी सुधि पाठकों को सूचित करते हुए हर्षित हूँ कि मेरा तृतीय हिंदी काव्य संग्रह 'आस की कूँची ' से इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रकाशित हो चुका है; इन आशय की सूचना मुझे इंडिया नेटबुक्स के प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार जी से प्राप्त हुई/ अब लेखकीय प्रतियां मिलने के लिए प्रतीक्षाबद्ध हूँ/
आप सब के साथ सांझा कर रही हूँ प्रख्यात कवि व् कथाकार राजेंद्र जोशी जी के विचार मेरे इस काव्य संग्रह के बारे में /
Wednesday, November 10, 2021
BIO DATA OF RAJNI CHHABRA
रजनी छाबड़ा (जुलाई 3, 1955)
पत्नी : स्व. श्री सुभाष चंद्र छाबड़ा
राष्ट्रीयता : भारतीय
जन्मस्थान : देहली
प्रकाशित पुस्तकें : 4 हिंदी काव्य संग्रह :होने से न होने तक, पिघलते हिमखंड, आस की कूंची से, बात सिर्फ इतनी सी
इंग्लिश पोइट्री: Mortgaged, A Pinch of Salt, Fraise and Foundation
अंकशास्त्र और नामांक -शास्त्र पर 13 पुस्तकें
अनुदित पुस्तकें : Aspirations, Initiation, A Night in Sunlight, Swayamprabha, Accursed, Haven to Soul, A Handful of Hope. Merging with the Divine, हिंदी से, Reveries पंजाबी से व् Purnmidam, Fathoming Thy Heart, Vent Your Voice, Language Fused in Blood, The Sun on Paper, In the Art Gallery of My Heart, Across the Border, Sky is the Limit, Let the Birds Chirp, Negchar राजस्थानी से; Faces without Traces नेपाली से इंग्लिश लक्ष्य भाषा में अनुदित; Lustus Epic Poetry इंग्लिश से हिंदी में अनूदित
मेरे २ हिंदी काव्य संग्रह 'होने से न होने तक' व् 'पिघलते हिमखंड' मैथिली और पंजाबी में व् अंग्रेज़ी काव्य संग्रह Mortgaged बांग्ला और राजस्थानी में व् कविताएँ 11 क्षेत्रीय भाषाओँ में अनूदित
मेरी मातृभाषा सिराइकी में एक काव्य संग्रह 'जड़ां नाल रिश्ता'
स्थानीय, राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काव्य सम्मेलनों में भागीदारी व् 8 अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रहों में रचनाएँ सम्मिलित , 1991 से 2010 तक, आकाशवाणी, बीकानेर से निरंतर काव्य पाठ प्रसारण
डिजिटल साहित्य में निरंतर योगदान , पोयम हन्टर्स डॉट.कॉम पर अनेकानेक कविताओं के वीडियो , किंडल बुक पब्लिशिंग से 55 इ बुक्स प्रकाशित
साहित्य सृजन अवार्ड, 2016 एस आर ऍम यूनिवर्सिटी चैन्नई , सत्यशील ज्ञानोदय द्वारा गंगा कावेरी काव्य समागम,राष्ट्रीय स्तर सम्मान , चेन्नई 2016
प्राइड ऑफ़ वीमेन (आगमन संस्था , देहली ) 2018 , नारी गौरव सम्मान 2019 ( मेरठ से) व् स्टार एम्बेसडर ऑफ़ वर्ल्ड पोएट्री, 2019 (वर्ल्ड पोएट्री कॉन्फ्रेन्स , भटिंडा)
टैगोर मेमोरियल अवार्ड, 2021
अनुवाद रतन सम्मान, बी पी एल फाउंडेशन , नॉएडा, 2022
वर्ल्ड पोएट्री कॉन्फ्रेन्स , पुणे 2024 में कवियित्री व् अनुवादिका के रूप में
जनवरी २०२६ में श्रीगंगानगर में साहित्यिक योगदान हेतु सृजन संस्थान द्वारा सम्मानित
बीकाणा रतन सम्मान मार्च,२०२६ में राव बीकाजी ,संस्थान, बीकानेर द्वारा
You tube
channel : therajni 56
You tube channel :https://www.youtube.com/@RAJNINUMEROLOGIST
You tube channel : https://www.youtube.com/@RAJNILYRICIST
फ़ोन : 9538695141
e mail : rajni. numerologist @ gmail.com