प्यार जताना ही नहीं
प्यार निभाना भी जानते हैं/
कांटे लाख छलनी कर ले
दामन गुलाब का
गुलाब अनदेखा कर सब
बस मुस्कुराता है
उनके संग/
रजनी छाबड़ा
प्यार जताना ही नहीं
प्यार निभाना भी जानते हैं/
कांटे लाख छलनी कर ले
दामन गुलाब का
गुलाब अनदेखा कर सब
बस मुस्कुराता है
उनके संग/
रजनी छाबड़ा
रजनी छाबड़ा (जुलाई 3, 1955)
राष्ट्रीयता : भारतीय
जन्मस्थान : देहली
प्रकाशित पुस्तकें :
हिंदी काव्य संग्रह :होने से न होने तक, पिघलते हिमखंड, सतरंगी खुशी, आस की कूंची से
इंग्लिश पोइट्री Mortgaged, Maiden Step
अंकशास्त्र और नामांक -शास्त्र पर 9 पुस्तकें
अनुदित पुस्तकें : Aspirations, Initiation, A Night in Sunlight, The Sun On Paper, Swayamprabha , Accursed हिंदी से , Reveries पंजाबी से व् Fathoming Thy Heart, Vent Your Voice, Language Fused in Blood, In the Art Gallery of My Heart, Across the Border, Sky is the Limit राजस्थानी से इंग्लिश लक्ष्य भाषा में अनुदित; मेरे २ हिंदी काव्य संग्रह 'होने से न होने तक' व् 'पिघलते हिमखंड' मैथिली और पंजाबी में व् अंग्रेज़ी काव्य संग्रह Mortgaged बांग्ला और राजस्थानी में अनुदित व् चुनिन्दा कविताएँ 9 क्षेत्रीय भाषाओँ में अनुदित
स्थानीय, राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काव्य सम्मेलनों में भागीदारी व् 7 अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रहों में रचनाएँ सम्मिलित , 1991 से 2010 तक, आकाशवाणी, बीकानेर से निरंतर काव्य पाठ प्रसारण
डिजिटल साहित्य में निरंतर योगदान , पोयम हन्टर्स डॉट.कॉम पर अनेकानेक कविताओं के वीडियो , किंडल बुक पब्लिशिंग से 39 इ बुक्स प्रकाशित
ब्रह्म-कमल
*********
खुशियों के फ़ूल
नित नहीं खिलते
मेरे मन-आँगन में
कभी कैक्टस के फ़ूल
साथ निभाते हैं मेरा
कभी शुभ्र ब्रह्म -कमल की
यादों के सहारे
खुशियों सहेजती हूँ/
और आतुर मन से
प्रतीक्षारत रहती हूँ
ब्रह्म-कमल के प्रस्फुटन की/
रजनी छाबड़ा
11 /1 /2023
मन के बंद दरवाज़े
****************
इस से पहले कि
अधूरेपन की कसक
तुम्हें कर दे चूर-चूर
ता-उम्र हँसने से कर दे मज़बूर
खोल दो
मन के बंद दरवाज़े
और घुटन को
कर दो दूर
दर्द तो हर दिल में बसता है
दर्द से सबका पुश्तैनी रिश्ता है
कुछ अपनी कहो
कुछ उनकी सुनो
दर्द को सब मिलजुल कर सहो
इस से पहले कि दर्द
रिसते-रिसते बन जाए नासूर
लगाकर हमदर्दी का मरहम
करो दर्द को कोसों दूर
बाँट लो
सुख-दुःख को
मन को, जीवन को
स्नेहामृत से कर लो भरपूर
खोल दो मन के बंद दरवाजे
और घुटन को कर दो दूर
सपनों का वितान और यादों का बिछौना/ नहीं रहता इनसे अछूता/ मन का कोई भी कोना/
जीवन की छोटी छोटी खुशियाँ और यादों के मधुबन हमारी अमूल्य निधि हैं/ रिश्तों की गरिमा, अपनों का सानिध्य, अस्तित्व की पहचान और सौहार्द पूर्ण सह-अस्तित्व यही तो ताने -बाने हैं हमारे सामाजिक परिवेश के/ यदि यही सामजिक ताना -बाना तार-तार होने के कगार पर हो, कवि का संवेदनशील मन अछूता कैसे रह पायेगा/ यही अनुभूतियाँ कलमबद्ध करने का प्रयास किया है, अपनी काव्य-कृति 'बात सिर्फ इतनी सी' के माध्यम से/
बचपन से लेकर उम्र के आख़िरी पड़ाव तक का सफर, बहुआयामी चिंताएं, अन्याय, उत्पीड़न, नगरीकरण का दबाव, अपनी माटी की महक, जीवन मूल्यों के प्रति निष्ठा, संस्कारों के प्रति आस्था, अबोले बोल और आकुलता ऐन्द्रिय धरातल पर कुछ बिम्ब बनाते हैं/ इन्हे शब्दों का रूप दे कर उकेरा है/
जो दूसरों के दर्द को
निजता से जीता है
भावनाओं और संवेदनाओं को
शब्दों में पिरोता है
वही कवि कहलाता है
यही दायित्व निभाने की कोशिश की है, अपनी रचनाओं के माध्यम से/ इन कविताओं का मूल्यांकन मैं अपने सुधि पाठकों पर छोड़ती हूँ/ आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी/अद्भुत काव्य संग्रह
' बात सिर्फ़ इतनी सी' ये आज के समय की सुप्रसिद्ध कवयित्री,अनुवादिका और अंकशास्त्रीं रजनी छाबड़ा जी की 60 कविताओं का सँग्रह है। सभी कविताएं एक से बढ़कर एक हैं । साँझ के अँधेरे में, दीवार,खामोशी, अधूरी आरज़ू,ये कैसा सिलसिला आदि सभी कविताओं में कवयित्री ने जीवन के विभिन्न पहलुओं को बहुत ही दार्शनिकता पूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया है।
मुझे आशा ही नही अपितु आदमक़द विश्वास है कि इस काव्य सँग्रह की रचनाओं को काव्य प्रेमियों द्वारा भरपूर प्यार मिलेगा क्योंकि इसकी भाषा तो सरल, सहज तथा बोधगम्य होने के साथ प्रभावशाली है। रजनी छाबड़ा जी ने निस्संदेह बहुत श्रम किया है, मैं इस काव्य सँग्रह के अवतारणा के लिए उन्हें बधाई देता हूँ।
आशा है, उनकी यह नव्यतम कृति *' बात सिर्फ़ इतनी सी '* अक्षय कीर्ति अर्जित कर विश्व हिंदी काव्य जनमानस में प्रतिष्ठित होगी।
शुभकामनाओं सहित
(साहित्य भूषण आचार्य मूसा खान अशान्त बाराबंकवी )
7376255606