Friday, October 9, 2009

कसक

अधूरेपन की कसक
यूँ,ज़िंदगी मैं
घुल रही
स्याह रातों की
घनी स्याही
आसुओं से भी
नही धुल रही

Thursday, October 8, 2009

कल,आज और कल

आने वाला कल
कभी नहीं आता
क्योंकि कल
आते ही ,है
आज बन जता
फिर क्यों न हम
आज के पल पल को
सहेजे,समेटे और
संवारे जाएँ
ताकि
आज के साथ साथ
बिता हुआ कल भी
हमें पूर्णता का
एहसास दिला जाए

Wednesday, October 7, 2009

दावत

आज दावत है तुम्हे
मेरे दर्द मैं
शामिल होने की
मेरा दर्द-ऐ-दिल
समझने की
मेरे दर्द मैं ,रोने की
दम घुटता है
तनहा रोते रोते
तमन्ना नहीं
फिर बहार आए
तुम,हाँ,तुम
गेर दो अश्क ही
पोंछ दो
दिल-ऐ बेकरार को
करार आए

चाहत

गेर चाहत
एक गुनाह है
तो क्यों
झुकता है
आसमान
धेरती पर
और क्यों
घुमती है धेरती
सूरज के गिर्द

Tuesday, October 6, 2009

मन के बंद दरवाजे

इस से पहले की

अधूरेपन की कसक

तुम्हे चूर चूर कर दे

ता उमर हंसने

से मजबूर कर दे

खोल दो

मन के बंद दरवाजे

और घुटन को

कर लो दूर

दर्द हर दिल

मैं बस्ता है

दर्द से सभी का

पुश्तेनी रिश्ता है

कुछ उनकी सुनो

कुछ अपनी कहो

दर्द को सब

मिल जुल

कर सेहो

इस से पहले की दर्द

रिस रिस बन जाए नासूर

लगाकर हमदर्दी का मरहम

करो दर्द को कोसों दूर

बाँट लो सुख दुःख को

मन को,जीवन को

अमृत से

कर लो भरपूर

खोल लो मन के

बंद दरवाजे

और घुटन को

कर लो दूर

Monday, October 5, 2009

आज की नारी

आज की नारी
=========

आज की नारी
अबला नहीं
जो विषम
परिस्थितियों मै
टूटी माला के
मोतियों सी
बिखर जाती है


आज की नारी
सबला है,जिसे
टूट कर भी
जुड़ने और जोड़ने की
कला आती है

Saturday, October 3, 2009

मैं कहाँ थी

मैं जब वहां थी
तब भी, मैं
नहीं वहां थी
अपनों की
दुनिया के मेले मैं,
खो गयी मैं
न जाने कहा थी

बड़ों की खूबियों
का अनुकरण
कर  रहा  था
मेरे व्यक्तित्व 
का हरण 
मेरा निज 
परत  दर परत
दफ़न हो रहा था
और मैं अपने
दबते अस्तित्व से
 परेशान थी

कच्ची उमर मैं
ज़रूरत होती है
सहारे की
अपने पैरों
खड़े होने के बाद,
सहारे सहारे चलना
नादानी है बेल की
सोनजुही सी
पनपने की
सामर्थय मेरी
औरों के
सहारे सहारे चलना
क्यों मान लिया था
नियति  मेरी

मौन व्यथा और 
आंसुओं  से
सहिष्णु धरती का
सीना सींच
बरसों बाद 
अंकुरित हुई हूँ अब
संजोये मन मैं, 
पनपने की चाह
बोनसाई सा नही 
चाहती हूँ ज़िंदगी मैं
सागर सा विस्तार

नही जीना चाहती
पतंग की जिंदगी
लिए आकाश का विस्तार
जुड़ कर सच के धरातल से
अपनी ज़िंदगी का ख़ुद
बनाना चाहती हूँ आधार




रजनी छाबड़ा