Expression
Thursday, February 6, 2014
यादों के ख़जाने
तेरी यादों के ख़जाने ने,
कर दिया है
इस क़दर मालामाल
तन्हाई के लम्हों मैं भी
नहीं है
तन्हा होने का मलाल
रजनी छाबड़ा
Saturday, November 2, 2013
पहचान
अंधकार को अपने दामन में समेटे
ज्यों दीप बनाता है
अपनी रोशन पहचान
यूं ही तुम
अश्क़ समेटे रहो खुद में
दुनिया को दो सिर्फ मुस्कान
अपनी अनाम ज़िंदगी को
यूं दो एक नयी पहचान
रजनी छाबड़ा
Thursday, October 31, 2013
मेरी दीवाली
मेरी दीवाली
=======
तम्मनाओं की लौ से
रोशन किया
एक चिराग
तेरे नाम का
लाखों चिराग
तेरी यादों के
ख़ुद बखुद
झिलमिला उठे
रजनी छाबड़ा
Wednesday, August 21, 2013
वीराना
वीराना
जो छूट जाते हैं
इस ज़िंदगी के क़ैद से ,
पा जाते हैं
इक नयी ज़िंदगी
बेजान तो वो रहते है
जों जीते हैं उनके बाद
न रहती है कोई उमंग
न तरंग
रह जाता है
बस वीराना
हर ख़ुशी का लम्हा भी
कर जाता है उदास
रजनी छाबड़ा
Tuesday, August 13, 2013
आस का पंछी
आस का पंछी
==========
मन ,इक आस का पंछी
मत कैद करो इसको ,
कैद होने लिए ,क्या
इंसान के तन कम हैं
रजनी छाबड़ा
Wednesday, August 7, 2013
भाग मिल्खा भाग
-------------------
खेल जगत के युगपुरुष की कहानी
जिस का युगों तक ,न होगा कोई सानी
रजनी छाबड़ा
Monday, August 5, 2013
तेरा ज़िक्र
तेरा ज़िक्र
=====
वो ज़हान
मेरा नही
जहाँ
तेरी खुशबू
न हो
तेरी यादें न हो
जिक्र न हो
जहाँ तेरा
वो महफिल
मुझे रास आती नही
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)