https://youtu.be/wiJF2oe2YLk?si=QGI7R_kdstjdTJFC
श्रीराम के दीवाने
***************
भजन : १
श्रीराम के दीवाने हो गए हम
तेरे नाम के दीवाने हो गए हम
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
तेरा नाम जपें हम, जपते जाएँ
तेरे गुणगान हम गाएं, गाते जाएँ
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
तुझ में ही रमा मन हमारा
तेरी ही धुन हम गाएं, गाते जाएँ
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
रोम रोम में बस गए तुम
तुम्हें अब कैसे बिसराएँ
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
तुम्हीं से हमारी सुबह, हे राम !
तुम्हीं से हमारी शाम , हे राम !
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
आठों प्रहर जपें तेरा नाम
मोह-माया का अब क्या काम
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
सांस की डोर टूटे तो टूटे
तुमसे नाता कैसे तोड़ पाएं
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
श्रीराम के दीवाने हो गए हम
तेरे नाम के दीवाने हो गए हम
हे राम! हे राम !
हे राम! हे राम !
जय सिया राम! जय सिया राम!
जय सिया राम! जय सिया राम!
रजनी छाबड़ा
गीतकार
17/6/2026
No comments:
Post a Comment