कहीं किसी ख़याल में वो बे-ख़याल नहीं होता,
मेरे ख़याल में रहता है बस वही एक ख़याल बनकर...!!
मेरे ख़याल में रहता है बस वही एक ख़याल बनकर...!!
सपनों का घर
आसान नहीं
सपनों का घर बनाना
तिनका तिनका जोड़ कर
बनता है आशियाना
वक़्त की आँधियों से
बचाए रखना इसे
मुमकिन तभी है
जब दुआ शामिल हो
अपनों की
और रज़ा हो
दुनिया के
पालनहार की /
रजनी छाबड़ा
कवयित्री व् अनुवादिका
सिमटते पँख
अनुसृजन: साहित्यिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान