Wednesday, June 4, 2025

टैगिंग और हाई लाइटिंग

 

टैगिंग और हाई लाइटिंग 

********************

नन्हा ,अबोध शिशु 

जब नाज़ुक पैरों से 

ठुनकता हुआ 

घर आंगन में 

पहला कदम उठता है 

कभी सहारे के लिए

कभी अनुमोदन के लिए 

माँ को देखता है 

या जब नए नए बोल सीखता है 

समर्थन के लिए माँ की ओर ताकता है 

सहज स्वाभाविक है

जाने अनजाने यह प्रक्रिया

ज़िंदगी का अंग बन जाती है 


शिक्षा प्राप्ति के दौर में भी 

एक स्वभाविक चलन है 

अभिव्यक्ति और अनुशंसा 


ठीक ऐसे  ही जैसे 

 हम कलमबद्ध करते हैं 

नव- अंकुरित  विचार 

और प्रस्तुत करते है 

पाठकीय टिप्पणी हेतु 

सोशल मीडिया पर 

 कर देते हैं टैगिंग 

व् हाइलाइटिंग/


अनुमोदन का  सिलसिला 

जाने-अनजाने 

किसी न किसी बहाने 

क़ायम रहता है 

उम्र के हर दौर में/



रजनी छाबड़ा 



Sunday, April 20, 2025

लस्टस : उपसंहार

 

प्रकाशनाधीन 

शीघ्र ही उपलब्ध होगा/


लस्टस 

उपसंहार 

हमारा ब्रह्माण्ड तो एक विभाजित घर है,

बुराई की उपस्थिति से अच्छाई पूर्णतः संतुलित है/

दानव नमक की तरह हैं जो कि 

 सभी स्वर्गदूतों के, सभी शक्कर युक्त खाद्य पदार्थों को 

ख़लाओं  के लिए  सुपाच्य बनाते हैं/



अतीत में कौन से युग ,

सतयुग, त्रेता, द्वापर बुराइयों से मुक्त थे ?

कलयुग में जो एक मात्र भिन्नता हम देखते हैं, वह यह है  

कि बुराई का मानवीकरण किसी एक व्यक्ति के रूप में नहीं किया गया 

जैसे कि पहले रावण या कंस अथवा दुर्योधन के रूप में किया गया था /


कलयुग एक् टाइम कैप्सूल  है, जिस में 

ज्ञान ने अपनी बुरी शक्तियां दिखाई हैं 

लोग ईश्वर के प्रति आस्था-हीन हो जाते हैं/

हठधर्मी हो जाते हैं 

और अपने वैकल्पिक देवता बना लेते हैं/


लस्टस सेटन का एक काल्पनिक पुनः  रूप है/    

अधिक ख़ौफ़नाक  क्योंकि वह प्रयत्न करता है 

पौधों,  पक्षियों और जानवरों के साम्राज्य में   
उच्च -स्तरीय आत्म ज्ञान देने की/


 देवताओं और बुराईयों के संगठनों में 

युद्ध छिड़ जाता है 

युद्ध के वीभत्स हादसे बाध्य करते हैं दोनों पक्षों को 

एक युद्ध -संधि विराम के लिए ताकि 

अंतिम आक्रमण से पूर्व थोड़ा समय जुटाया जा सके/


लस्टस अभी भी अपने ओहदे पर क़ायम है/

अग्नि  के सबसे महत्वपूर्व प्रारूप सम 

यहाँ-वहाँ यदि कुछ उलट-फेर करने पड़ें  

इसे केवल कुछ क्षति ही आंका  जाएगा, व्यवसाय के साम्राज्य में /


अब समय आ गया है कि देवता पुनर्विचार करें 

किस तरह से वे पुनः प्राप्त  सकते हैं 

मानव हृदय पर अपनी खोयी हुई पकड़ /

उन्हें दूसरों को अधिक भावनात्मक समर्थन देना होगा  

और कम  लापरवाह और कम निर्दयी बनना पड़ेगा/


क्या वे सूचना मिलते ही तुरंत ध्यान देंगे 

यदि कहीं कोई मानवीय क्षति हुई हो/

दानवों जैसे, जो हमेशा मनुष्यों के आदेश मानते हैं 

और उनके लिए  तत्परता से कार्यशील रहते हैं?


दानव उनके मन की बात समझते हैं 

उनके  लिए मल्हम जुटाते हैं/

और उन्हें ऐसे स्थानों में जाने के लिए लालायित करते हैं 

जहाँ पर अंत में उनकी शांति नष्ट हो जाती है/


सृजना और कुशलक्षेम के देवताओ 

लस्टस और उसके  दानवों ने 

मानवता का संतुलन बिगाड़ दिया है /

लोग विक्षिप्त हो गए हैं/

पुनर्विचार कीजिये उन्हें इस उत्तेजना के संसार  से 

वास्तविकता और स्थिरबुद्धिता के  संसार में 

कैसे वापिस लाया जाये /

मूल लेखन (अंग्रेज़ी ): डॉ जरनैल सिंह आनंद 

हिंदी अनुवाद : रजनी छाबड़ा 

Tuesday, April 8, 2025

About Lustus

 Recently, I have trans-verted into Hindi, LUSTUS. a World Classic in Dramatic Poetry, originally composed in English by internationally acknowledged , versatile inker and thinker Dr. J.S. Anand and I have trans-verted into Hindi to render wider approach to readers

Lustus, as the author remarks,  is a successor of Satan who has grown feeble and infirm and is constantly worried as to who will manage kingdom of darkness after his departure. With undaunted determination to wreck the empire of peace and divinity , created by Gods, Satan enthrones Lustus, his younger cousin brother,  to rule over the kingdom of  Darkness. Lustonia is the name of his democratic country, his constitution  is named as Lustitution and justice as Lustice. In a very well organized manner, Lustus promotes greed, lust, loveless relation in human relationship and undertakes the task of destroying this beautiful world and wages war against Gods. 

मैं अब भी भरपूर जीवन चाहता हूँ, तूफ़ान लाना चाहता हूँ 
और सागर में क्रोध का उफ़ान लाना चाहता हूँ 

नया संविधान लस्टीटयूशन बनाया जाता है और १० आज्ञापत्र भी जाऱी कर दिए जाते है, ताकि सुनियोजित ढंग से बुराई का प्रचार प्रसार किया जा सके और मानव जाति धर्म से विमुख हो जाये / भृष्टाचार का बोलबाला हो और भृष्ट लोग ही प्रशासन में मुख्य कार्यभार संभालें/


देवालयों से पुजारियों को हटा दो 
पाठशालाओं से अध्यापकों को हटा दो/
और विश्वविद्यालयों से, आह !
दार्शनिकों और प्रोफेसरों को/
हमें तो कट्टर पेशेवर चाहियें
जो ऐसी ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा दें 
जो कि सिखाये कैसे ईश्वर को धोखा दिया जाये 
और नर्क की स्थापना की जाये 
और वे सभी ज्ञान प्रणालियाँ जिन से 
आत्मा की आग की  गंध आती है 
उन्हें तो कचरापात्र में पड़े रहना चाहिए/


अन्धकार के राज्य में 

निम्नलिखित प्रकार के नवआगुंतकों को 

विशेष प्राथमिकता दी जाएगी/


वह जिसने दस वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाई हो 
जिसने एक कोख की अजन्मी कन्या की हत्या की हो 
वह जो किसी ऐसे कारखाने का मालिक हो जिस से जल प्रदूषित होता हो 
वह जो किसी शहरी क्षेत्र से हो 
वह जो जानवरों से घृणा करता हो 
जिसके मन ने कभी प्रेम और रोमांस जैसी अवधारणों के गिर्द चक्कर न लगाए हों /


मानसिक विकृतियों की दास्ताँ 

मानसिक विद्रूपता का भयानक आईना दिखाता नाटकीय एकालाप ' लस्टस '


Tuesday, March 4, 2025

मानसिक विद्रूपता का भयानक आईना दिखाता महाकाव्य 'लस्टस '

मुखबंध/ प्रस्तावना 

लस्टस 

मानसिक विद्रूपता का भयानक आईना दिखाता महाकाव्य 

मूल रचना अंग्रेज़ी  : डॉ.जे. एस. आनंद 

हिंदी अनुवाद :  रजनी छाबड़ा 

बुराई सदियों से अच्छाई पर हावी होने की कोशिश करती है और काफ़ी हद तक सफल भी रहती है,परन्तु, अंततः जीत का सेहरा किस के सिर पर बँधता है?

उम्र के आख़िरी कग़ार पर खड़ा सेटन 'महादानव' (मिल्टन के पैराडाइज़ लॉस्ट का काल्पनिक मुख़्य पात्र ) यह सोच कर व्यथित हैं और व्यग्र है कि अथक परिश्रम से, उसके द्वारा स्थापित अराजकता के राज्य को उसके बाद कौन सम्भालेगा? सोच विचार के बाद उसके मन में अपने भतीजे लस्टस का ख़्याल आता है कि वह इस अन्धकार के साम्राज्य  का अधिपति बनने के लिए सुयोग्य पात्र है/ लस्टस का राज्याभिषेक धूमधाम से  कर दिया जाता है/ तदुपरांत, वह अपने नवगठित मंत्री मण्डल को निर्देश देता हैं कि किस प्रकार सब ओर अराजकता फैलाई जाये; इस हद तक कि लोग बुराई को ही अच्छाई समझने लगें/ नया संविधान लस्टीटयूशन बनाया जाता है और १० आज्ञापत्र भी जाऱी कर दिए जाते है, ताकि सुनियोजित ढंग से बुराई का प्रचार प्रसार किया जा सके और मानव जाति धर्म से विमुख हो जाये / भृष्टाचार का बोलबाला हो और भृष्ट लोग ही प्रशासन में मुख्य कार्यभार संभालें/

लस्टस यह बताते हुए बहुत गर्व महसूस करता है :
"पर हमारा समय उलटा है

जबकि लोगों को ईश्वर में कोई आस्था ही नहीं। 

जिसका अप्रत्यक्ष अभिप्राय यह है कि वे हमारे जाल में उलझ गए हैं/

वे देवालयों में तो जाते है, परन्तु मात्र दिखावे के लिए/

वे विश्वविद्यालयों में जाते हैं, केवल नकली ज्ञान के लिए/

वे भले हैं, पर नाम मात्र के लिए /

उन्हें ईसा मसीह में कोई आस्था नहीं,

क्षमादान, दान- पुण्य , पाप स्वीकरोक्ति 

यह सब फैशन में परिवर्तित हो गए हैं/"

देवगण अपने सिंहासन को हिलता डुलता महसूस करते हैं/ वे अपनी दुनिया में इतने व्यस्त और मस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब मानव जाति  उनसे विमुख हो कर दानवों की ओर हो गयी है/ और अब उन्हें अपनी ही बनायी गयी धरती पर पैर रखने की मनाही है/

अंत में देवताओं और दानवों में वीभत्स युद्ध होता है/ संधि विराम की आवश्यकता पड़ती है और  नयी संधि योजना लागू की जाती  है/

तामसिक प्रवृतियाँ साँप के फन सी , हर युग में सात्विक प्रवृतियों को डसने के लिए आतुर रहती हैं/बुराईयों का यह अविरल प्रवाह कभी थम पायेगा क्या? क्या मानवीय गुणों , शुचिता और बुद्धिमता दिन वापिस आएंगे / 

अंतर्राष्ट्रीय ख़्याति  प्राप्त, महान चिंतक, आलोचक और  द्वि -भाषी कवि डॉ. जे. एस. आनंद ने अत्यंत रोचक ढंग से इस दार्शनिकता पूर्ण महाकाव्य को रचा है/ कटाक्ष, हास्य, चिंतन, सपाट-बयानी और गहन विचारों का सम्मिश्रण , पाठकों के अंतस को झकझोरता है/ कविश्री ने आह्वान किया :

हे ! सरस्वती, मैं एक बार पुनः आपके पवित्र मंदिर में आया हूं /

मेरी लेखनी को नई ऊर्जा  दो 

मानव के पतन के कारण खोजने के लिए 

और लस्टस  के उत्थान के 

बाध्य कर दिया जिसने प्रभु और उसके शक्तिवान फ़रिश्तों को 

आत्म -विश्लेषण के लिए , क्यों परास्त होना पड़ा मानव को दानव से 

और किसने विमुख  किया मानव को 

दैवीय शक्तियों से और बाध्य किया 

लस्ट्स के  दिन प्रतिदिन बढ़ते आधिपत्य और शक्ति की 

शरण में जाने के लिए। 


अराजकता, नैतिक पतन , व्याभिचार,  लोलुपता , संवेदनहीनता, 


कवि प्रार्थना  करता है, परम पिता परमेश्वर से :

सृजना और कुशलक्षेम के देवताओ 

लस्टस और उसके दानवों ने 

मानवता का संतुलन बिगाड़ दिया है /

लोग विक्षिप्त हो गए हैं/

पुनर्विचार कीजिये उन्हें इस उत्तेजना के संसार  से 

वास्तविकता और स्थिरबुद्धिता के  संसार में 

कैसे वापिस लाया जाये /


लस्टस महाकाव्य की मूल भाषा इंग्लिश है/ हिंदी और इंग्लिश में मौलिक काव्य रचना के अतिरिक्त  मैंने अब तक हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी और नेपाली से २१ काव्य संग्रह लक्ष्य भाषा अंग्रेज़ी में अनूदित किये हैं/ परन्तु मुझे आपको यह बताते हुए हर्ष हूँ रहा हैं कि लस्टस मेरा द्वारा इंग्लिश से हिंदी में अनुदित प्रथम महा काव्य है/ इसे इंग्लिश में पढ़ने के बाद, मेरे मन में यह विचार उमड़ा कि क्यों न मैं उसका अनुवाद हिंदी में  कर दूँ , ताकि विस्तृत स्तर पर हिंदी भाषी इसका आनंद ले सकें और सम्भवतः कुछ हिंदी के कवि अन्य भारतीय भाषों में उसका अनुवाद कर दें/

आशा है आपको मेरा यह प्रथम प्रयास पसंद आएगा/ मैं आभारी हूँ डॉ. आनंद की कि उन्होंने मुझे इस अनुवाद कार्य के योग्य समझा और मुझे यह सुअवसर प्रदान किया/

प्रकाशक महोदय और उनकी टीम का हार्दिक धन्यवाद, मेरी रचना को इतना खूबसूरत पुस्तकाकार देने के लिए/

रजनी छाबड़ा 
बहु भाषीय कवयित्री और अनुवादिका 























मूल रचना इंग्लिश : डॉ.जे. एस. आनंद 

हिंदी अनुवाद :  रजनी छाबड़ा 


Tuesday, February 25, 2025

महाकाव्य लस्टस का एक अंश, आप सभी सुधि पाठकों के अवलोकन हेतु

महाकाव्य लस्टस का एक अंश, आप सभी सुधि पाठकों के अवलोकन हेतु 

(मूल लेखन इंग्लिश में : डॉ. जे.एस.  आनंद 

हिंदी अनुवाद :  रजनी छाबड़ा 


लस्टस : 

 हमारे अस्तित्व को कोई ख़तरा नहीं है/

क्योंकि हम अदृश्य हैं/

हम अमूर्त हैं/

हम आभासी वास्तविकता हैं/

हम लोगों के दिलों में बसते हैं /

हम उनके विश्वास में जीते हैं/

हम अमर हैं/  

निडर /

और उतने ही शाश्वत 

और चिरस्थायी  जितना कि भगवान /


( लस्टस मंच से नीचे आ जाता है/)


दैवीय वाणी :

भगवान उनके गर्व के अभिकथन सुन रहे हैं/

और उनके स्वयं -निर्मित संसार में

इन्हे इस विश्वास की घुड़सवारी करने दे रहें है/


कौन जानता  है कि 

आज का सूर्य किस प्रतिशोध के साथ उदित होगा/

वही सूर्य जो कल कोमलता से अस्त हो गया था/

Saturday, February 22, 2025

लस्टस मानसिक विकृतियों की दास्ताँ



लस्टस 

 मानसिक विकृतियों की दास्ताँ 


मानसिक विद्रूपता का भयानक आईना दिखाता नाटकीय एकालाप ' लस्टस '