Wednesday, February 24, 2010

apni pehchaan

अपनी पहचान
==========

खुद से रु ब रु होने के बाद भी
हम अपनी पहचान के लिए
आईने  क्यों तलाशते हैं
आईने झलक दिखा देते हैं
जिस्मानी अक्स की
रुहानी अक्स की पहचान
हम इन में कहाँ पाते हैं

Saturday, February 20, 2010

agni ke antim rath per

अग्नि के अंतिम रथ पर विदा हुए जब तुम
तुम अकेले न थे उस में
संग थे मेरे अरमान,मेरे सपने

तुम ज़िन्दगी की सरहद के उस पार
सांझ के तारे में
करती हूँ तुम्हारा दीदार

तेरी यादों की अरणियों से
सुलगती  अब भी
दफ़न हुई राख़ में चिंगारियां
तिल तिल सुलगाती मुझे
ज़िन्दगी के तनहा सफ़र में

Thursday, February 4, 2010

zindagi ne to mujhe kabhi fursatt na di

ज़िन्दगी ने तो मुझे कभी फुर्सत न दी


====================

ज़िन्दगी ने तो मुझे कभी फुर्सत न दी

ऐ,मौत,तू ही कुछ मोहलत दे

अत्ता करने हैं अभी

कुछ क़र्ज़ ज़िन्दगी के

अदा करने हैं अभी

कुछ फ़र्ज़ ज़िन्दगी के

पेशतर इसके,हो जाऊं

इस ज़हान से रुक्सत

चंद फ़र्ज़ अदा करने की,

ऐ मौत, तू ही कुछ मोहलत दे





अधूरी है तमन्ना अभी

मंजिलों को पाने की

पेशतर इसके

खो जाऊं,

गुमनाम अंधेरों में

चंद चिराग रोशन करने


ए मौत,तू ही कुछ मोहलत दे

रजनी छाबरा

Friday, January 29, 2010

kyon

क्यों सुलगता रहता है

हर पल,मन मेरा

आसूं भी

इस आग को

पानी देने में

नाकाम है

क्या मृगतृष्णा सी

चाहतों का

यहीं अंजाम है


रजनी छाबड़ा

Wednesday, January 27, 2010

yaadon ke jhrokhe se

यादों के झरोखे से
============

तेरी यादों के झरोखे से

जब धुप छनी किरणें

आती हैं

दो पल को ही सही

अँधेरे में उजाले का भ्रम

जगा जाती हैं

Monday, January 18, 2010

basant

बसंत


वक़्त ने

जिन घावों पर

थी मरहम लगाई

मौसम ने उन्ही को

हरा करने की

रस्म दोहराई

मेरी पीड़ा का

न आदि है

न अंत

मुरझाये हुए

जख्मों का

फिर से हरा होना

बस यही है

मेरा बसंत


Sunday, January 17, 2010

पक्षपात

पक्षपात
======

दोष लगेगा उस पर

 पक्षपात का

गर ज़रा सा भी दुःख

न वह  देगा मुझे

मैं भी तो एक ज़र्रा हूँ

उसकी कायनात का

उसी कारवां की एक मुसाफिर

सुख दुःख की छावों मैं

चलते हैं जहां सभी

अछूती रही गर

दुनिया के दस्तूर से

क्या रूस्वाँ न होगा

मेरा मुक्कदर

लिखने वाला



रजनी छाबड़ा