Tuesday, October 21, 2014



पहचान 

====

अंधकार को 


अपने दामन मैं समेटे 

ज्यों दीप बनाता है 

अपनी रोशन पहचान 


यूं ही तुम,

अश्क़ समेटे रहो 

खुद मैं 


 दुनिया को दो 

सिर्फ मुस्कान 

अपनी अनाम ज़िन्दगी को 

यूं दो एक नयी पहचान 



रजनी छाबड़ा 

Thursday, October 16, 2014

तेरे बिना

तेरे बिना
दिल यूं
बेक़रार रहता है

हर दिन के शुरू
होते ही
दिन ख़त्म होने का
इंतज़ार रहता है

रजनी छाबड़ा 

Wednesday, October 15, 2014

हम बिन

यूं भी क्या जीना
कि जीना
 इक मज़बूरी लगे

क्यों न कर जाएँ
कुछ ऐसा
कि हमारे
जाने के  बाद
यह दुनिया
हम बिन
अधूरी लगे


रजनी छाबड़ा

Monday, September 8, 2014

मधुबन.

मधुबन.
=====
कतरा
कतरा
नेह के
अमृत से
बनता पूर्ण
जीवन कलश
यादों की
बयार से
नेह की
फुहार से
बनता जीवन
मधुबन.


रजनी छाबड़ा 

Thursday, August 14, 2014

आज़ादी के मतवालों को नमन और आप सब को स्वतन्त्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई

जो जान देते हैं
वतन की राह पर
छोड़ जाते है
क़ुरबानी के नक्श ऐ पां

जिन पर चल कर
आने वाली पीढियां
क़ायम रख सके
आज़ाद वतन
आज़ाद ज़हाँ



आज़ादी के मतवालों को नमन  और आप सब को स्वतन्त्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई