Friday, January 29, 2016

खामोश लब

खामोश लबों की
अपनी ज़ुबान होती है
हर एक दास्तान
आँखों से बयान होती है

समझ सकते हैं इसे
तन्हा मोहब्बत भरे दिल
महफ़िल ए दुनिया
इस से अनजान होती है

रजनी छाबड़ा 

Sunday, January 10, 2016

खिलौनों सरीखे

खिलौनों सरीखे 


या! खुदा 
हर घर में  
खिलौनों सरीखे 
बच्चे दे 
और बच्चों को खिलोने दे 

सुख की नींद 
और बिछौने दे 
ममता की छाँव 
और सपने सलोने दे 


किलकिलाते रहें 
खिलखिलाते रहे
आँखों में आसूँ 
न कभी होने दे  

 रजनी छाबड़ा 

Thursday, December 17, 2015

इनायत है खुदा  की कि वह रोज़ कोई कोई न कोई खुशी बक्श देता है, और जिस दिन भूल जाए, अपने आस पास बिखरी कोई छोटी छोटी खुशी, खुद ही अपने दामन मैं समेटने की कोशिश कर लेती हूँ या फिर यादों की पोटली खोल लेती हूँ,/ और सब से बढ़ के, आप सब की खुशी देखकर खुश हो लेती हूँ/बस  जीने का यही अन्दाज़ रास आने लगा है मुझे /


Tuesday, November 17, 2015

AN INTERVIEW WITH RAJNI CHHABRA-THE PROMINENT NUMEROLOGIST..wmv

सब आबी आबी

सब आबी आबी 
==========

जीवन दायक जल ही
जीवन छीनने लगा 

खेल खलिहान
घर घरौंदे 
सब आबी आबी 
बरप रही बर्बादी 

जल तो बहुत बरसा चुके 
प्रभु! कुछ तो रहम बरसाओ 


चेन्नई वासियों के लिए संवेदना की अभिव्यक्ति और राहत की दुआ करते हुए 
रजनी छाबड़ा 
 

Tuesday, September 1, 2015

सिर्फ़ अपना

सिर्फ़ अपना
========
खुशियों पर अमूनन
ज़माने का पहरा होता है
गम सिर्फ अपना होता है
जब बहुत गहरा होता है

रजनी छाबड़ा 

Wednesday, July 29, 2015

यह कैसा नाता है

तुमसे कैसा यह नाता है
खुशियाँ तुम्हें मिलती है
दामन मेरा भर जाता है

करवटें तुम बदलते हो
सुकून मेरा छिन जाता है


आहत तुम होते हो
आब मेरी आँखों में 
उभर जाता है

तुम्हारी आँखों से
अश्क़ छलकने से पहले
अपनी पलकों में समेटने को
जी चाहता है

अठखेलियां करती
 लहरों में 
क्यों तेरा अक्स
 नज़र आता है

खामोश फिज़ाएँ
गुनगुनाने लगती हैं
तेरा ख़याल
मुझ में रम जाता है

कानों में सुरीली
घंटियाँ सी बजती है
जब तेरी आवाज़ का
जादू छाता है

ज़िन्दगी का आधा खाली ज़ाम
आधा भरा नज़र आता है

अनाम रिश्ते को
नाम देने की कोशिश में 
शब्दकोष रीत जाता है

तुम्ही कहो ना
तुमसे यह कैसा
नाता है


रजनी छाबड़ा