Monday, July 3, 2023

जन्मदिन पर :भूपेन्द्र राघव

 भूपेन्द्र राघवRajni Chhabra

11h 
जन्मदिन पर आपके मैं
क्या भला उपहार दूँ..
पुष्प दूँ कि पत्र दूँ कि
पूर्ण उपवन वार दूँ..
छंद दूँ या बंद दूँ या..
पदावली उतार दूँ..
रूप रस गुण शब्द दूँ
उपमाएँ दूँ श्रंगार दूँ..
रसों की बरसात दूँ..
अगणित अलंकार दूँ..
प्रेम दूँ, मैं मान दूँ..
सतकार दूँ अधिकार दूँ..
आस दूँ विश्वास दूँ..
भरकर समन्दर प्यार दूँ..
चाहता हूँ ईश से मैं ..
खुशियों का संसार दूँ..
अधरों पर मुस्कान दूँ
स्पन्दन दूँ, झंकार दूँ..
शेष जितनी भी रही हैं..
बस इसी के हेतु मैं..
दुआएं सभी पुकार दूँ..
दुआएं सभी पुकार दूँ..
दुआएं सभी पुकार दूँ..
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मित्र😊💐
मुस्कुराहट खिली रहे । 😊😊🤗🤗
ईश्वर कृपा बनी रहे 😍🍫😍🍫🌺🌺
🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼🌺🌼
All reactions:
You and नीलम पारीक