Sunday, April 3, 2022

अधूरी आरज़ू


अधूरी आरज़ू

कोई अधूरी आरज़ू  लिए 
सो जाईये 
ताकि सुबह जागने की 
कोई वजह तो हो 


कोई अधूरा गीत गुनगुनाईये 
और सो जाईये 
ताकि कल सुरों से सजाने की 
कोशिश तो हो 


सपने आँखों में बसाये 
सो जाईये 
ताकि कल हकीकत में 
बदलने की 
कोशिश तो हो/
@रजनी छाबड़ा