Wednesday, December 31, 2025

 https://www.facebook.com/share/p/1AHsGExBia/

What is in store for you in 2026

 https://youtu.be/nAukViNC-5I?si=Jth4y_YwBuyAZJcK

Friday, December 26, 2025

LATEST BIO DATA OF RAJNI CHHABRA

 रजनी छाबड़ा (जुलाई 3, 1955)

पत्नी : स्व. श्री सुभाष चंद्र छाबड़ा

राष्ट्रीयता : भारतीय

जन्मस्थान : देहली

सेवानिवृत व्याख्याता (अंग्रेज़ी)बहुभाषीय कवयित्री व् अनुवादिकाब्लॉगर, समीक्षक, Ruminations, Glimpses (U G C  Journals) की सम्पादकीय टीम सदस्य वर्ल्ड यूनियन ऑफ़ पोएट्स  की इंटरनेशनल डायरेक्टर 20ग्लोबल एम्बेसडर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड पीस (I H R A C),  स्टार एम्बेसडर ऑफ़ वर्ल्ड पोइट्री, सी इ. ओ व् सस्थापक www.numeropath. com 

 प्रकाशित पुस्तकें : 4  हिंदी काव्य संग्रह 'होने से न होने तक', 'पिघलते हिमखंड', 'आस की कूंची से', 'बात सिर्फ इतनी सी '  

इंग्लिश पोइट्री Mortgaged, Maiden Step, A Pinch of Salt

सिरायकी काव्य संग्रह : जड़ां नाल रिश्ता 

LUSTUS, इंग्लिश एपिक पोएट्री का हिंदी में अनुवाद 

अंकशास्त्र और नामांक -शास्त्र पर 13  पुस्तकें 

अनुदित पुस्तकें : Aspirations,  Initiation, A Night in Sunlight, Swayamprabha, Accursed, Haven to  Soul, A Handful of Hope, Merging with the Divine  हिंदी से , Reveries पंजाबी से व् Fathoming Thy Heart, Vent Your Voice, Language Fused in Blood, The Sun on Paper, In the Art Gallery of My Heart, Across the Border, Sky is the Limit,  Let the Birds Chirp राजस्थानी से इंग्लिश लक्ष्य भाषा में अनुदित; मेरे २ हिंदी काव्य संग्रह 'होने से न होने तकव् 'पिघलते हिमखंडमैथिली और पंजाबी में व् अंग्रेज़ी काव्य संग्रह Mortgaged बांग्ला और राजस्थानी में अनुदित व् चुनिन्दा कविताएँ 12  क्षेत्रीय भाषाओँ में अनुदित , 

अन्य उपलब्धियां 

स्थानीय, राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काव्य सम्मेलनों में भागीदारी व् 7 अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रहों में रचनाएँ सम्मिलित , 1991 से 2010 तक, आकाशवाणी, बीकानेर से निरंतर काव्य पाठ प्रसारण 

डिजिटल साहित्य में निरंतर योगदान , पोयम हन्टर्स डॉट.कॉम पर अनेकानेक कविताओं के वीडियो , किंडल बुक पब्लिशिंग से  58 इ बुक्स प्रकाशित

आकाशवाणी, बीकानेर से 1991 से 2010 तक निरंतर काव्य पाठ प्रसारण 

सम्मान : 
श्रीनाथद्वारा साहित्य मंडल , राष्ट्रीय स्तर सम्मान , 2001
 
साहित्य सृजन अवार्ड, 2016  एस आर ऍम  यूनिवर्सिटी  चैन्नई, सत्यशील ज्ञानोदय द्वारा गंगा कावेरी काव्य समागम,राष्ट्रीय स्तर सम्मान , चेन्नई 2016 

प्राइड ऑफ़ वीमेन ( आगमन संस्था , देहली ) 2018  

नारी गौरव सम्मान 2019 ( मेरठ से)

 स्टार एम्बेसडर ऑफ़ वर्ल्ड पोएट्री, 2019 (वर्ल्ड पोएट्री कॉन्फ्रेन्स , भटिंडा) 

टैगोर मेमोरियल अवार्ड, 2021 

कालीचरण अनुवाद रत्न  सम्मान, बी पी एल फाउंडेशन , नॉएडा, 2022 


You tube channel : therajni 56,  rajni,=.numerologist

फ़ोन  : 9538695141

 e mail : rajni. numerologist @ gmail.com

 



Saturday, December 13, 2025

15th Anniversary of my youtube channel

  https://youtube.com/@therajni56?si=Y4rGx9_edvrvE1Q2

Thanks to Almighty and to constant support of viewers that my channel is 15 years old today

Thursday, December 11, 2025

invitation

 https://youtu.be/PlBP0UtenMk?si=D_YlsDsyhDTHMh2d

inviting you to please view and subscribe to my recently created youtube channel 

Tuesday, December 9, 2025

कैसा होगा आपका नववर्ष (2026 )

  


 


  कैसा होगा आपका नववर्ष (2026 )

भविष्य को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के चेतन व् अवचेतन मन में बसती है/ ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना चाहते  है/अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे ना आप कि कैसा रहेगा आपका आने वाला वर्ष /


सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक व् भाग्यांक. /आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है व् भाग्यांक जानने के लिए जोड़िये  जन्मतिथि +माह+वर्ष

उदहारण के लिए  २/७/१९८१   इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा २ और भाग्यांक १  

२+७ +१+९+८+१ = २९  =२+९  = १


ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष २०26  कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/ क्या यह आपके लिए खुशियों की सौग़ात लाएगा या परेशानियां या सहज , सामान्य स्थिति/ यदि इस वर्ष का स्वामी अंक १ आपके भाग्यांक के अनुकूल है, आप सर्वाधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/ अन्य अंकों की स्थिति की जानकारी के लिए देखिये अंकशास्त्र के आधार पर यह विस्तृत विश्लेषण:

अंक २०२६ बना है अंक २+0 +२ +६ के योग से , इन अंको का कुल योग है अंक १/ कहने का अभिप्राय है कि इसमें अंक २ व् अंक ६ के गुण भी शामिल होंगे/ 

अंक २ का स्वामी ग्रह चंद्र है/ २०२६ में अंक २ का दोहरान  इंगित करता हैं कि  चंद्र ग्रह के गुण इस वर्ष दुगुना प्रभाव डालेंगे/

अंक ६ का स्वामी ग्रह  शुक्र है, जोकि सौंदर्य, वैभव व् प्रसिद्धि की ओर इंगित करता है/

२०२६ का योग १ है/अंक १ का प्रतिनिधित्व सूर्य ग्रह करता है/ सूर्य ग्रह ऊर्जा, शक्ति, प्रंभुत्व की ओर इंगित करता है/

मुख्य रूप से अंक १ प्रभावी रहेगा, परन्तु अंक २ व् ६ के गुण का भी प्रभाव रहेगा/

इस वर्ष आप व्यवसायिक  व् राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे/ स्वत ही आपको कुछ ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होंगी,जिनके परिणाम स्वरुप. लक्ष्य प्राप्ति और सुगम हो जाएगी/ सामाजिक स्थिति अधिक सम्मानजनक होगी/ आपकी राय का मान होगा/ राजनैतिक क्षेत्र में भी आपका प्रभुत्व बढ़ेगा/  राजनैतिक शिष्ट मंडल में सम्मिलित होने के अवसर बन सकते हैं/ आत्म विश्वास बढ़ेगा/ आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में लागू  कर पाएंगे/ दान पुण्य में भी खुले दिल से धन व् समय दे पाएंगे/ प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में भी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, खनन व्यवसाय से जुड़े लोग, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/

 यदि इस समय आप अपनी उम्र के वर्ष १, १०, १९ , २८ , ३७ , ४६ , ५५ , ६४   ,७३ , ८२  आदि से  गुजर रहें हैं , आपकी स्थिति अधिक  सुखद रहेगी/


 भाग्यांक २

यह वर्ष आपके लिए साधारण है/ आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु आप अपने व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ वर्ष २०२६  में  तो किसी नवीनता के आसार  नहीं है, परन्तु आप सहज ,संतुलित  चित से, वर्ष २०२७ के लिए अभी से योजनाएं बनानी शुरू कर दीजिये/ गत वर्ष आपको भाग्य प्रतिकूलता के फलस्वरूप कई बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पढ़ा था; उस प्रतिकूल स्थिति से अब आप उबर पाएंगे/ संयमित चित से , सामान्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर  पाएंगे/

क्योंकि वर्ष २०२६ में अंक दो का दोहरान हो रहा है, फलतः अंक २ के स्वामी चंद्र ग्रह के अनुकूल प्रभाव से आप लाभान्वित होंगे/ परिणामस्वरूप, कला, साहित्य, मीडिया एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक लोकप्रियता प्राप्त करेंगे/ चाँदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अधिक लाभान्वित होंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक २,११,२०,२९, ३८ ,४७, ५६ ,६५, ७४, ८३ आदि हैं , आपकी स्थिति अपेक्षाकृत  सुखद रहेगी/


भाग्यांक  ३

गत वर्ष आपके लिए अपेक्षाकृत सुखद व् भाग्यशाली रहा, परन्तु इस वर्ष आप भाग्य से अधिक आशा नहीं रख सकते/ यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा/ आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ३ , १२, २१, ३०, ३९ , ४८ , ५७ , ६६ , ७५ , ८४  आदि हैं , आपकी स्थिति सहज रहेगी/


भाग्यांक  ४

गत वर्ष सामान्य रहा, परन्तु २०२६  में आपको कुछ उलझने आ सकती हैं/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ सामंजस्य की नीति अपनाने से स्थिति सम्भल सकती है/ प्रशासनिक स्तर पर  न्यायिक वाद से  भी परेशानी हो सकती है/ कोई नए प्रोजेक्ट शुरू करने के स्थान पर, अपने हाथों में इस समय जो कार्यभार और दायित्व है, उन्हें सहजता से व् संयमित मन से निभाने की कोशिश कीजिए/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ४, १३, २२, ३१, ४०, ४९ , ५८, ६७, ७६, ८५  आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सम्भली /


 भाग्यांक ५

गत २ वर्षों में आप भाग्य प्रतिकूलता के कारण कुछ न कुछ परेशानी झेलते आयें है/ वर्ष २०१७ आपके लिए राहत लाएगा/ आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, आत्म निर्भर रहते हुए अपने दायित्व निभा पाएंगे/ आपकी मौलिक सोच से राजनैतिक, व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा/ सामाजिक सरोकार की व् दान पुण्य की गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश में राजनैतिक शिष्ट मंडल में जाने के अवसर बन सकते हैं/  

सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता व् सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्थाए अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ५, १४, २३, ३२, ४१, ५०, ५९, ६८, ७७,  ८६ आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सुखद रहेगी/


भाग्यांक ६

गत वर्ष भाग्य ने आपका साथ नहीं दिया , परन्तु वर्ष २०२६ आपके लिए सामान्य रहेगा/  जिन प्रतिकूल परिस्थितियों को आपने झेला, उनसे उबर पाएंगे/ व्यवस्थित चित से  व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  

अंक २०२६ में अंक ६ भी शामिल है, यह इंगित  करता है कि कला, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, कॉफी, चॉकलेट्स , सौंदर्य प्रसाधनों व् कलाकृतियों के विक्रेता अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ६, १५ , २४, ३३ , ४२, ५१ , ६०, ६९, ७८, ८७ आदि हैं , आपकी स्थिति सुखद  रहेगी/


भाग्यांक ७

गत वर्ष आपके लिए उलझनों भरा रहा और आप तनावग्रसित रहे, परन्तु वर्ष २०२६ आपके लिए कुछ सुधार लाएगा/ आप भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा नहीं रख सकते , परन्तु दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे/ कोई नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के स्थान पर अपने अभी चल रह प्रोजेक्ट्स पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/


यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ७ , १६ , २५, ३४ , ४३ , ५२ , ६१ , ७० , ७९ ,८६  आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ नियन्त्रित रहेगी/



भाग्यांक  ८

गत वर्ष आप दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहे, परन्तु वर्ष २०२६  में भाग्य से अधिक आशा नहीं रखिये/ कुछ प्रतिकूल स्थितियों का अंदेशा है/ राजनैतिक, प्रशासनिक व् व्यवसायिक स्तर पर परेशानी हो सकती है/ सामाजिक व् पारिवारिक स्तर पर भी समन्वय बनाये रखने की कोशिश कीजिये/ 

सफ़ेद रंग की वस्तुओं के व्यवसायी, राजनीतिज्ञ व् राजदूत इस वर्ष कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ८ ,१७, २६, ३५, ४४, ५३, ६२, ७१, ८०, ८९  आदि हैं , आपकी स्थिति कुछ सम्भली रहेगी/


भाग्यांक  ९

बीते वर्ष आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहे व् भाग्य अनुकूलता से आपकी स्थिति प्रभावपूर्ण रही/ वर्ष २०१७ से आपकी स्थिति सामान्य रहेगी व् किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/

यदि इस वर्ष आपके जन्मांक का चलित अंक ९, १८, २७, ३६, ४५, ५४, ६३, ७२, ८१ ,९० आदि है, तब स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर  होगी/


रजनी छाबड़ा

वरिष्ठ अंकशास्त्री

www. numeropath .com