Thursday, May 15, 2025

परिवार का परिचय

 परिवार का परिचय 

1 .दादा जी :   स्व. श्री चंद्र भान सरदाना 

 जन्म 1 /1 1901     स्वर्गवास 1971 

सेवानिवृत एकाउंट्स ऑफिसर , रेलवे 

सेवानिवृति के उपरान्त, लायंस क्लब ,जालंधर में होमियोपैथ के रूप में निशुल्क स्वयं दी/

उनके छोटे भाई मुल्तान में सन 1931 में प्रथम भारतीय सिविल इंजीनियर थे/

2 . दादी जी : स्व, श्रीमती ईश्वर देवी सरदाना 

जन्म वर्ष 1903        स्वर्गवास 1984 

उनके पिताश्री मुल्तान में डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ़ स्कूल्स थे और उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए,  मुल्तान में प्रथम प्राइमरी बालिका विद्यालय खुलवाया था / दादी जी प्राइमरी पास थी/ उन्हें होमियोपैथी का  भी ज्ञान था और उनकी प्रेरणा से बाद में दादाजी ने होमेओपेथी का अध्ययन किया /

3 .  नाना जी :  स्व. श्री  लाल चंद मेहतानी 

जन्म वर्ष 1906          स्वर्गवास 1962 

स्टेशन मास्टर के रूप में कार्यरत थे /


4 .  नानी जी :  स्व. श्रीमती लक्ष्मी मेहतानी 

जन्म वर्ष 1910             स्वर्गवास 1984 


5.  डैडी जी :  स्व. श्री विशन देव सरदाना 

जन्म  तिथि 23 /12 /1924     स्वर्गवास   15/2/1985 

सेवानिवृत सीनियर बैरक स्टोर्स अफसर , मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसिज़   


6.  मम्मी जी :   स्व. श्रीमती शकुन्तला देवी सरदाना 

जन्म  तिथि  23/9/1931         स्वर्गवास    22 /3/1993 

Sunday, May 11, 2025

माँ

 माँ

****

मातृत्व का अर्थ
जीवन का विस्तार
स्नेह, प्यार, आधार
विश्वास अपरम्पार
त्याग, सामंजस्य का भण्डार
सृजन से, विलीन होने तक
इस ममत्व का कभी न होता अंत
माँ जाने के बाद भी
आजीवन बसर करती
 यादों में अनंत

रजनी छाबड़ा 

Saturday, May 10, 2025

सहमी सहमी

 


सहमी सहमी 

****************

 मौत जब बहुत करीब से आकर गुज़र जाती है 

दहशत का लहराता हुआ साया-सा छोड़ जाती है 

सहमी-सहमी से रहती हैं दिल की धड़कनें 

दिल की बस्ती को बियाबान-सा छोड़ जाती है /